Ro no D15139/23

सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’
हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’
कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में  मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा  का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति संकल्प की भावना को सुदृढ़ करना है। जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जागरूकता गतिविधियां तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
आयोजित गतिविधियों के तहत 18 सितम्बर 2026 को जिले के 2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 1,07,645 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2026 को कुल 2034 स्कूलों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 27,278 विद्यार्थी शामिल हुए।  19 सितम्बर को  2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में 9,847 पालकों ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय से निरंतर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप