Ro no D15139/23

7 साल बाद बदला इतिहास, जेमिमा-यास्तिका की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को हराया

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 38 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. मैच में भारत की जीत की नींव जेमिमा रॉड्रिग्स और यास्तिका भाटिया की जोड़ी ने रखी, जिन्होंने मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया. इसके बाद गेंदबाजी में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही नंदिनी शर्मा ने धारदार गेंदबाजी से मैच का पासा पूरी तरह भारत के पक्ष में पलट दिया.

पावरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

चेल्म्सफोर्ड में खेले जा रहे पहले T20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में अपनी दोनों सलामी बल्लेबाजों, स्मृति मंधाना (0) और शेफाली वर्मा (2) के विकेट गंवा दिए. इस समय में यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन खेल दिखाया. दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जवाबी हमला बोलते हुए पहले 6 ओवरों में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन पहुंचा दिया. यह इंग्लैंड के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पावरप्ले में भारतीय महिला टीम का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है.

तीसरे विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी

शुरुआती झटकों से उबारने के बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, जिसके दम पर भारत ने तीसरे विकेट के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. दोनों ने मिलकर 126 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. यह महिला T20I में तीसरे विकेट के लिए भारत की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले 20 नवंबर 2019 को जेमिमा ने वेदा कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 रन जोड़े थे. इस नई साझेदारी की बड़ी बात यह रही कि भारत के दोनों सबसे बड़े तीसरे विकेट के रिकॉर्ड्स में जेमिमा रॉड्रिग्स कॉमन फैक्टर रही हैं.

जेमिमा और यास्तिका के अर्धशतक 

जेमिमा रॉड्रिग्स और यास्तिका भाटिया की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में 7 विकेट पर 188 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. मैच में जेमिमा बेहद आक्रामक लय में दिखीं, उन्होंने 172.50 की स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. वहीं, यास्तिका भाटिया ने एंकर रोल निभाते हुए 40 गेंदों में 54 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने के बाद, लोअर-मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला और नंबर 7 पर आकर महज 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन जड़कर टीम को 188 के स्कोर तक पहुँचाया.

भारतीय पेस अटैक के आगे नतमस्तक हुई इंग्लैंड

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय आक्रमण के सामने बिखर गई. टीम ने महज 37 रनों के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए, जिन्हें भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने आउट किया. इंग्लैंड की ओर से एमी जोंस ने सर्वाधिक 48 गेंदों में 67 रनों की जुझारू पारी खेली. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला और टीम की कोई अन्य खिलाड़ी 25 रन की दहलीज भी पार नहीं कर सकी. अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही भारतीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने एमी जोंस का महत्वपूर्ण विकेट लिया. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए.

  • Related Posts

    T20I में एक हार के बाद लगातार तीन मैच जीत रही टीम इंडिया, 2020 के बाद दोगुनी हुई जीत की रफ्तार

    India T20I Record: भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 इंटरनेशनल खेलने के अंदाज में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है. अब टीम सिर्फ मैच जीतने के लिए नहीं, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी…

    Read more

    Valmiki Jayanti 2026: महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही क्यों हुआ लव-कुश का पालन-पोषण? जानिए रामायण की कथा

    Valmiki Jayanti 2026:  में माता सीता और उनके पुत्रों लव-कुश की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है. महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026 के शुभ अवसर पर जानिए, भगवान श्री राम से अलग होने…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर