Ro no D15139/23

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुमलवाड़ा में सुशासन तिहार में हुए शामिल विधायक श्री किरण देव सुशासन तिहार जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम-विधायक  किरण देव

जगदलपुर, 29 मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नानगुर मंडल के ग्राम गुमलवाड़ा में शुक्रवार को सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार शिविर में विधायक श्री किरण देव शामिल होकर शिविर में शामिल ग्रामीणजनों से उनके समास्याओं से अवगत होकर तत्काल समस्याओं का समाधान करने शिविर में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया। सुशासन तिहार शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

विधायक श्री किरण देव ने सुशासन तिहार शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की जबावदारी है, साथ ही जन मानस की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाना चाहिए। श्री देव ने कहा राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं एवं किसान हित में लगातार कार्य कर रही है। जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। गुमलवाड़ा में आयोजित शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन पत्र दिए गए,जिन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया और शेष आवेदनों को समयबद्ध निपटारे हेतु आश्वस्त किया। श्री देव ने कहा सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधें जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यो की जानकारी देते है और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।

सुशासन तिहार के तहत गुमलवाड़ा पहुंचे विधायक श्री किरण देव का ग्रामवासियों ने धुरवा नाचा व पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। सुशासन तिहार कार्यक्रम में जगदलपुर विधानसभा के ग्राम गुमलवाड़ा में आयोजन किया गया। गुमलवाड़ा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 23 ग्राम पंचायतों के क्षेत्रवासी शामिल हुयें। शिविर में 32 विभागों का स्टाल लगाए गए। शिविर में लगे स्टालों का विधायक श्री देव एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर वहां उपस्थित जनसमूह से सीधे संवाद भी किया। इस दौरान गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया। सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियां वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच, गणमान्य जन प्रतिनिधि, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले के मेडिकल कॉलेज में पहली बार एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू

    सहसपुर लोहारा के खीमांशू देवांगन ने लिया प्रथम प्रवेश, जिलेवासियों में खुशी की लहर कवर्धा। जिले के लिए गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से ऐतिहासिक…

    Read more

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग