Ro no D15139/23

400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र मिलने से खिला चेहरा

*धर्माराम के सुशासन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित*

*समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का मंच*

रायपुर, 29 मई 2026/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्माराम में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सैकड़ों हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। वनाधिकार पत्र मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी*

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलम, जनपद सदस्य, सरपंचगण, एसडीएम श्री भूपेंद्र गावरे, जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आसपास की 10 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के सामने रखीं।

*19 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी*

जनसमस्या निवारण शिविर में 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। यहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाया।

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ*

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। कृषि विभाग ने 8 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और 7 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों में 2 को श्रवण यंत्र, 4 वॉकिंग स्टिक और 1 बैसाखी वितरित की गई। वहीं एसबीआई आरसेटी द्वारा 10 युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

*वनाधिकार पत्र से बढ़ा भरोसा*

शिविर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्र वितरण रहा। इससे ग्रामीणों में अपने अधिकारों के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। हितग्राहियों ने कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित अधिकार मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास बढ़ा है।

*289 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण का आश्वासन*

शिविर में कुल 289 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और मांगें शामिल थीं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

*गांव तक पहुंच रहा सुशासन*

ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी