Ro no D15139/23

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सहित पाँच दवाओं के बैच ‘अवमानक’ घोषित

*राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए*

रायपुर, 29 मई 2025 (IMNB NEWS AGENCY)

भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) को मिली सूचना के अनुसार, बाज़ार में उपलब्ध औषधि आक्सीटोसिन इंजेक्शन (Oxytocin Injection IP) 5 IU/ml (Tocin), Batch No. I-7881 को परीक्षण उपरांत ‘Grossly Not of Standard Quality’ (गंभीर रूप से अवमानक) श्रेणी का घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा कराई गई जाँच में चार और औषधियाँ मिथ्याछाप (Spurious) पाई गई हैं। पहली दवा नाक्पेन-पी (असेक्लोफेनेक एवं पैरासीटामाल टेबलेट्स) है जिसका बैच नंबर MT-250777, अवसान तिथि 04/2027 है और यह Matins Healthcare Pvt. Ltd., Sector-5, IIE SIDCUL, हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा निर्मित बताई जा रही थी। दूसरी दवा फ्लामो स्टार-ऐ पी टेबलेट्स (असेक्लोफेनेक एवं पैरासीटामाल टेबलेट्स) है जिसका बैच नंबर SAI-25029, अवसान तिथि 12/2026 है और यह Anon Pharmaceutical, A-1, RIA, Harsuliya 303005 द्वारा निर्मित बताई जा रही थी।

तीसरी दवा ACHE पी (असेक्लोफेनेक एवं पैरासीटामाल टेबलेट्स) है जिसका बैच नंबर LV25DT-066B, अवसान तिथि 03/2027 है और यह LV Lifesciences, VPO Gurumajra, Baddi, Solan (HP) द्वारा निर्मित बताई जा रही थी। चौथी दवा कोल्डज़िया टेबलेट्स है जिसका बैच नंबर GT-25294A, अवसान तिथि 07/2028 है और यह Go-Ish Remedies Ltd., (Unit-I), Nalagarh, Solan (H.P.) द्वारा निर्मित बताई जा रही थी। ये सभी दवाएं प्रयोगशाला जाँच मेंअमानक पाई गई हैं।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने तत्काल कदम उठाते हुए राज्य के समस्त जिला औषधि नियंत्रण अधिकारियों को सतर्कता, निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन संदिग्ध दवाओं के भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर विशेष नजर रखी जाए और यदि उपलब्ध स्टॉक पाया जाए तो तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी औषधि विक्रेताओं, थोक वितरकों एवं चिकित्सालयों से अपील है कि वे उपरोक्त बैच संख्याओं की दवाओं की तत्काल जाँच करें, उनका विक्रय एवं उपयोग रोकें तथा संबंधित जिला औषधि नियंत्रण कार्यालय को सूचित करें। विभाग ने नागरिकों से भी अनुरोध है कि वे इन बैच नंबरों की दवाएं खरीदने से बचें और किसी भी संदिग्ध दवा की जानकारी स्थानीय औषधि नियंत्रण विभाग को तुरंत दें।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी