Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम माकड़ी में लगा जिला स्तरीय समाधान शिविर

*29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 20 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास की चाबी*

 

रायपुर, 29 मई 2026/ राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को के ग्राम पंचायत माकड़ी में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष श्री बैशाखु कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित एसडीएम श्री अजय उरांव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत गांव गांव में मिल रही सुविधाओं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने भी सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 20 पीएम आवास की चाबी और 07 जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को बीज और 07 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 16 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 आयुष्मान कार्ड, क्रेडा विभाग द्वारा 04 सोलर पम्प, वन विभाग द्वारा 06 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति, पशु पालन विभाग द्वारा 09 हितग्राहियों को अनुदान राशि और उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 पौधे का वितरण, शिक्षा विभाग द्वारा 40 जाति प्रमाण पत्र और 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 06 श्रम कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों 05 ट्राइसिकल और 10 छड़ी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 गर्भवती महिला की गोद भराई एवं 03 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया और बिहान के 26 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 30 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के तहत सहायता राशि दी गई। शिविर में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रतिभावान विद्यार्थियों से सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने किया कैरियर एवं अकादमिक संवाद

    विद्यार्थियों ने साझा किए शैक्षणिक अनुभव और भविष्य के सपने, विद्यालयों में खेल मैदान, बालिका शौचालय, शेड एवं लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं की जरूरत पर हुई सार्थक चर्चा   धमतरी, 3…

    Read more

    प्रयास’ से मजबूत होगी जनभागीदारी, जनहित के कार्यों में जुड़ेगा हर नागरिक

    स्वच्छता, पौधरोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता सहित सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा व्यवस्थित डिजिटल मंच   धमतरी, 3 सितंबर 2026। जिले में नागरिक सहभागिता को नियमित, संगठित और प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग