Ro no D15139/23

अब मजदूरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, सुशासन तिहार में ओम प्रकाश पैकरा को घर बैठे मिला जॉब कार्ड लाभार्थी ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जताया आभार, कहा- अब गांव में ही मिलेगा रोजगार, परिवार की भी कर सकूंगा देखभाल

अम्बिकापुर 29 मई 2026/   छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार’ ग्रामीण अंचलों में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण अब उनके गांव में ही समाधान शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है। शासन की इस पारदर्शी और जनहितैषी पहल का सीधा लाभ जिले के ग्राम पंचायत बलसेड़ी के निवासी  ओम प्रकाश पैकरा को मिला है, जिन्हें सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में जॉब कार्ड प्रदान किया गया है।

रोजगार की तलाश में नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव
श्री ओम प्रकाश पैकरा ने बताया कि जॉब कार्ड न होने के कारण उन्हें काम की तलाश में अपने गांव से दूर बाहर जाना पड़ता था। पलायन के कारण न केवल उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, बल्कि पीछे छूट गए घर-परिवार की उचित देखभाल भी नहीं हो पाती थी।

शासन की योजना ने दूर की चिंता

हाथों में अपना नया जॉब कार्ड लिए हुए, चेहरे पर खुशी और संतोष के साथ श्री पैकरा ने कहा, मेरे  पास जॉब कार्ड नहीं था, जिसके कारण मुझे कभी-कभी बाहर जाना पड़ता था मजदूरी के लिए। अब मेरा जॉब कार्ड बन गया है, तो मैं गांव में ही अपनी मजदूरी करूंगा और घर की देखरेख भी हो जाएगी। इससे मुझे बहुत फायदा हुआ है।

सुशासन तिहार से गांव में ही हो रहा समाधान

उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। ओम प्रकाश ने कहा, सुशासन तिहार के तहत हमारे गांव में ही बहुत सारी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। इस त्वरित सहायता और पंचायत स्तर पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्री ओम प्रकाश पैकरा ने छत्तीसगढ़ शासन और प्रदेश के  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया । ओम प्रकाश जैसे अनेकों ग्रामीण आज श्सुशासन तिहारश् के माध्यम से शासकीय योजनाओं से जुड़कर अपने ही गांव में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपाट में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 29 मई 2026/   संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नया रायपुर अटल नगर (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैनपाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन…

    Read more

    तहसील लुण्ड्रा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते दो हाईवा जप्त

      अम्बिकापुर 29 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज