Ro no D15139/23

सुशासन त्यौहार में दिखा त्वरित प्रशासनः मलगवां के अभिषेक यादव का मात्र 10 मिनट में बना राशन कार्ड मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, हितग्राही ने भटकाव से मुक्ति मिलने पर जताया आभार

 

अम्बिकापुर 29 मई 2026/   राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ’सुशासन तिहार’ आम जनता के लिए राहत ला रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप लगाए जा रहे इन समाधान शिविरों में शासन की योजनाएं सीधे जनता तक पहुँच रही हैं। शिविर में एक हितग्राही की समस्या का समाधान मात्र 10 मिनट के भीतर कर दिया गया।

राशन कार्ड के लिए करना पड़ रहा था संघर्ष
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम मलगवां के निवासी श्री अभिषेक यादव लम्बे समय से अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए परेशान थे। राशन कार्ड न बन पाने के कारण उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था और इस कार्य के लिए उन्हें काफी भटकना पड़ रहा था। इस कारण उनका परिवार चिंतित था।

त्वरित समाधान: 10 मिनट में खत्म हुआ इंतजार
अपने क्षेत्र में ‘सुशासन तिहार’ के तहत लगे शिविर की जानकारी मिलने पर श्री अभिषेक यादव उम्मीद के साथ वहां पहुंचे। शिविर में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्या को तुरंत संज्ञान में लिया। दस्तावेजों की त्वरित जांच की गई और प्रशासनिक मुस्तैदी का परिचय देते हुए मात्र 10 मिनट के भीतर ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस नए राशन कार्ड में उनके बच्चे का नाम भी सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया।

योजनाओं के लिए जताया आभार

दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति और मौके पर ही राशन कार्ड बन जाने से श्री अभिषेक यादव कहा मैं अपने राशन कार्ड के लिए बहुत परेशान था। जब मैं सुशासन तिहार में आया, तो यहाँ मेरा काम मात्र दस मिनट में हो गया। मेरे बच्चे का नाम भी जुड़ गया है और सब कुछ सही है। अब मुझे राशन कार्ड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेरी यह बहुत बड़ी समस्या दूर हो गई है, जिससे मैं बहुत खुश हूँ। इस त्वरित काम के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

सुशासन का जमीनी असर
राज्य सरकार की ’सुशासन तिहार’ जैसी अभिनव पहल आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। प्रशासन अब जनता के द्वार पहुँचकर उनकी समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

  • Related Posts

    बैगा बहुल दूरस्थ वनांचल आमाडोब तक पहुंचा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों के खिले चेहरे

    *ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, मोबाइल टॉवर, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन ने दिए त्वरित निर्देश*   रायपुर, 29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *ग्रामवासियों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान*   *ग्राम जेवड़नखुर्द और मिनमीनिया में आयोजित हुआ जन समस्या निवारण शिविर*   *दिव्यांगजनों…

    Read more

    NATIONAL

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज