Ro no D15139/23

मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम जनभागीदारी से जल संरचनाओं के निर्माण पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 30 मई 2026/ प्रदेश में जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में जनभागीदारी आधारित जल संरचनाओं के निर्माण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में ग्राम स्तर पर जल संरक्षण गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसहभागिता से 5 प्रतिशत मॉडल संरचना एवं अन्य जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सरपंचों, पंचायत सचिवों एवं तकनीकी सहायकों को स्वीकृत किए जाने वाले कार्यों, संरचनाओं के चयन, तकनीकी मापदंडों तथा कार्यान्वयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि मोर गांव मोर पानी अभियान का उद्देश्य गांवों को जल समृद्ध बनाना तथा जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

बलरामपुर जिले में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभी सरपंच, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 की भी जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज

    सर्व आदिवासी समाज और महिला आयोग ने दिए अहम सुझाव   रायपुर, 01सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का सर्वसमावेशी प्रारूप तैयार करने की दिशा में प्रक्रिया तेज…

    Read more

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    *राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप*   *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से संवाद के अनुभव विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार