Ro no D15139/23

जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर 30 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने दिए अधिकारियों को निर्देश*

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मंत्री श्री अग्रवाल के समक्ष रखा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

*आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें*

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और जनभावनाओं से जुड़ाव ही सुशासन का वास्तविक आधार है। क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं, विश्वास और विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

      रायपुर, 15 जुलाई 2026/ सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

      छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य –  मीनाक्षी शर्मा 14…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण