Ro no D15139/23

जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ शिकायतों का मौके पर समाधान, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने दिलाई शपथ

रायपुर, 30 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर पेण्ड्रा स्थित मल्टी परपज स्कूल के असेम्बली हॉल में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी आमजन को उपलब्ध कराई गई।

जनहित के कार्यो में हीलाहवाली करने पर कड़ी कार्रवाई होगी

शिविर के दौरान नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जलान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृति के लिए सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा हितग्राही से राशि मांगने की शिकायत उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल जांच कराने तथा शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश जलान ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई। साथ ही नागरिकों से जल संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण, ई-केवाईसी, प्रमाण पत्र वितरण और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आवास, बिजली, पशुपालन सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी संबंधित विभागों द्वारा आवेदकों को दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दस गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और आठ बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 26 बच्चों को लाभान्वित किया गया।

नवजात शिशु के परिजन को मिला जाति और निवास प्रमाण पत्र

राजस्व विभाग ने शिविर के दौरान 24 दिन के नवजात शिशु का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी कर प्रशासनिक सेवाओं की त्वरित उपलब्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा चार हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तथा छह किसानों को किसान किताब वितरित की गई।

कृषि विभाग द्वारा चार किसानों को मूंग बीज प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, दो हितग्राहियों को निश्चय पोषण आहार, दस हितग्राहियों को छड़ी एवं वॉकर, नौ हितग्राहियों को चश्मा तथा 14 मितानिनों को दवा किट वितरित की।

बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प

शिविर के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह नहीं करेंगे और जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उल्लेखनीय सहभागिता

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के उपाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, गौ सेवा आयोग की जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री रामजी श्रीवास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, वरिष्ठ नागरिक डॉ. नीरज जैन, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

यह शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का मंच बना, बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी साबित हुआ। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, जल्द लौटेंगे कार्यकर्ताओं के बीच : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      0 वर्चुअल बैठकों के जरिए लगातार संगठन का कर रहे मार्गदर्शन, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मन की बात’ जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में रहे सक्रिय रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के…

    Read more

    कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन,और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश

      जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार