Ro no D15139/23

​सुशासन तिहार: जनता के लिए वरदान, एक ही छत के नीचे 603 समस्याओं का ‘स्थल पर ही निराकरण

​ ​रायपुर, 30 मई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सुशासन’ की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी। ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर आम जनता के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। शिविर में न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया, बल्कि कुल 872 आवेदनों में से 603 का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर जनता को बड़ी राहत दी गई।

​14 गांवों के ग्रामीणों की उम्मीदों का केंद्र बना राजपुर

​इस विशाल समाधान शिविर में राजपुर क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 14 ग्राम पंचायतों (राजपुर, झाझरकेरा, बोरसी, भोथा, लड़ेर, पाहंदा, सोनेवारा, सरगी, डाभा, करेली छोटी, छिपली, मोहंदी, बेलोरा और सोनपैरी) के ग्रामीण अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।

​शिविर के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 869 मांग संबंधी और 03 शिकायत संबंधी थे। प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि इनमें से 601 मांग और 02 शिकायतों का तत्काल निपटारा कर दिया गया। वहीं, शेष बचे आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

​स्टॉलों पर बरसीं सौगातें: किसी को मिली ट्राईसिकल, तो किसी को राशन कार्ड

​शिविर में केवल कागजी कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के हाथों में सौंपा गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।

जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 05 परिवारों को नए राशन कार्ड सौंपे गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा एक दिव्यांग हितग्राही को ट्राईसिकल प्रदान कर उनके जीवन की राह आसान की गई। इसी तरह श्रम विभाग की ओर से 04 श्रमिकों को उनके श्रम कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर 65 ग्रामीणों का मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल, बीपी, शुगर और मौसमी बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही 5 बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरित किए गए। परिवहन विभाग ने मौके पर ही 15 ग्रामीणों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए, जबकि 07 लोगों की पहचान संबंधी डिजिटल अपडेशन (नवीन एवं सुधार) के कार्य पूरे किए गए।

​”गाँव में ही सरकार”: ग्रामीणों के खिले चेहरे

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना था कि पहले जिन कामों के लिए उन्हें ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, वे काम आज उनके गांव के भीतर ही एक छत के नीचे चुटकियों में हो गए। प्रशासन की इस त्वरित कार्यशैली से ग्रामीणों में एक नया विश्वास जगा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज

    सर्व आदिवासी समाज और महिला आयोग ने दिए अहम सुझाव   रायपुर, 01सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का सर्वसमावेशी प्रारूप तैयार करने की दिशा में प्रक्रिया तेज…

    Read more

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    *राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप*   *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से संवाद के अनुभव विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार