Ro no D15139/23

बरपाली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदनों के त्वरित निराकरण से ग्रामीणों में उत्साह

कोरबा, 03 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली के शाला भवन परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बरपाली, मदनपुर, जिलगा, चचिया, कूदमुरा, तौलीपाली, बासीन, कोलगा, सोलवा एवं कटकोना सहित कुल 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-01 श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश कुमार निर्मलकर ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों, राज्य शासन की मंशा ‘संवाद से समाधान’ तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की।
शिविर में प्राप्त कुल 710 आवेदनों में से विभिन्न विभागों द्वारा 107 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। वहीं शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया भी संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, बिहान समूह की दीदियों को लखपति दीदी सम्मान पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवदंपति नई पहल किट, टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त ग्राम कूदमुरा को स्मृति चिन्ह, आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी एवं श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

  • Related Posts

    विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा

      ज्ञान और युवा शक्ति: विकास का मूल आधार विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर,25 सितंबर 2026/किसी भी समृद्ध और सर्वसुविधायुक्त राज्य का निर्माण केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल

      समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी रायपुर. 25 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी