Ro no D15139/23

बालोद के माहुद बी में सुशासन तिहार शिविर हुआ आयोजित

*1435 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम माहुद बी में आज सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माहुद बी क्लस्टर से जुड़े 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1435 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई।

 

शिविर में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू एवं श्री राजेन्द्र राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन हेतु जाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र एवं छड़ी तथा राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब का वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण-पत्र, पात्र हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड भी प्रदान किए गए।

 

शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

      मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना रायपुर 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा…

    Read more

    समयबद्ध कार्यप्रणाली और वित्तीय अनुशासन से बीज निगम को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

      अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर ने की योजनाओं की समीक्षा, बीज उत्पादन में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत