Ro no D15139/23

कुम्हली समाधान शिविर में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल

*सुशासन तिहार 2026*

 

*प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुआ सीधा संवाद, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी*

 

*पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

 

रायपुर 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत कुम्हली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखा एवं अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

कुम्हली क्लस्टर के अंतर्गत 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन किए और तत्समय निराकरण भी किया गया।

शिविर में अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर अपने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

शिविर में विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवा संबंधी स्टॉल भी लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में पीएम आवास की चाबी, राशन कार्ड वितरण, मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री लखन कलामे एवं श्री नरसिंह भंडारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गेंदकुंवर ठाकुर सहित क्षेत्र के सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

      मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना रायपुर 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा…

    Read more

    समयबद्ध कार्यप्रणाली और वित्तीय अनुशासन से बीज निगम को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

      अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर ने की योजनाओं की समीक्षा, बीज उत्पादन में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत