Ro no D15139/23

खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन

रायपुर, 05 जून 2026/ चल रहे “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत आईसीएआरदृराष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर द्वारा ग्राम बिठिया एवं मोहदी के किसानों के लिए हरी खाद के महत्व एवं उपयोगिता पर जागरूकता एवं सजीव प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. पी.के. राय ने किसानों के हित में संचालित संस्थान की विभिन्न गतिविधियों, विशेषकर एससीएसपी एवं टीएसपी लाभार्थियों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा मृदा उर्वरता एवं दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता बनाए रखने के लिए टिकाऊ एवं वैकल्पिक कृषि उपायों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. पंकज शर्मा, संयुक्त निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक ने खेत में हरी खाद हेतु उगाई गई मूंग की फसल को उपयुक्त कृषि यंत्रों की सहायता से मिट्टी में मिलाने का सजीव प्रदर्शन किया। किसानों को बताया गया कि हरी जैविक सामग्री के अपघटन से मृदा में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है, पोषक तत्वों की उपलब्धता में सुधार होता है तथा समग्र मृदा उर्वरता में वृद्धि होती है। डॉ. अनिल दीक्षित, संयुक्त निदेशक ने हरी खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभिन्न फसलों का उपयोग हरी खाद के रूप में किया जा सकता है, जिससे मृदा की उर्वरता बढ़ती है, जैविक कार्बन में सुधार होता है तथा मिट्टी को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि हरी खाद के उपयोग से मृदा स्वास्थ्य एवं जलधारण क्षमता में वृद्धि होती है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है।

 

कार्यक्रम में ग्राम बिठिया एवं मोहदी के 92 किसानों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर ग्राम बिठिया के सरपंच श्री दुश्यंत साहू एवं ग्राम मोहदी की सरपंच श्रीमती कावेरी वर्मा भी उपस्थित रहीं। किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण-अनुकूल एवं जलवायु-सहिष्णु कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्र में वैज्ञानिकों ने किसानों की कृषि संबंधी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान किया तथा व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए। किसानों ने हरी खाद तकनीक को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई तथा इसे मृदा स्वास्थ्य सुधारने एवं टिकाऊ कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण तकनीक बताया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. के.सी. शर्मा एवं डॉ. प्रियंका मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने किसानों की सहभागिता एवं तकनीकी संवाद को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम के समापन पर वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए “स्वस्थ मृदा, सशक्त किसान और समृद्ध भारत” के लक्ष्य को साकार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ