Ro no D15139/23

शिक्षा में किया गया निवेश कई गुना होकर लौटता है : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

आईआईटी, मेडिकल और प्रशासनिक सेवाओं का लक्ष्य रखें युवा
धीवर समाज के प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर काउंसलिंग समारोह में 85 मेधावी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

धमतरी, 06 जून 2026/ शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आयोजित धीवर समाज के कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 85 छात्र-छात्राओं को पुस्तक, कॉपी, पेन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कराते प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों अंजली फूटान, रिया फूटान एवं संतोषी मत्स्यपाल को “धीवर समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर किया गया व्यय वास्तव में भविष्य में किया गया निवेश है, जिसका लाभ कई गुना होकर पूरे समाज और देश को प्राप्त होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि समाज में अनेक प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे सफल व्यक्तियों को विद्यार्थियों के बीच लाकर प्रेरणादायी संवाद आयोजित किए जाने चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईआईटी, एनआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराकर उनके सपनों को नई दिशा दी जा सकती है।
एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि एक-दो प्रयासों में सफलता न मिले तो निराश होने के बजाय अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कैरियर मार्गदर्शन सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विषय चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। गणित विषय के व्याख्याता एवं मास्टर ट्रेनर श्री आलोक मत्स्यपाल ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में संभावनाओं तथा गणित विषय के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को नीट परीक्षा की तैयारी एवं बायोलॉजी विषय के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। वहीं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को बैंकिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी एवं वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई।
मनोचिकित्सक डॉ. निधि वर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और संतुलित दिनचर्या विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के संरक्षक श्री सेवकराम तारक, प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार धीवर, महासचिव डॉ. रामलाल पेंदरिया, अध्यक्षता कर रहे श्री परमेश्वर फूटान, श्री दिलीप कुमार नाग एवं रायपुर परगना अध्यक्ष श्री दीपक धीवर सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त श्री कार्तिकराम हिरवानी का भी समाज की ओर से विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, महिला-पुरुषों, छात्र-छात्राओं एवं 300 से अधिक पालकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन श्री ओमप्रकाश नाग एवं श्री सोहनलाल धीवर ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री विष्णु प्रसाद निषाद द्वारा किया गया।
समारोह में शिक्षा, खेल और सामाजिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में प्रतिभाओं के सम्मान के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा बलों के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा तनाव एवं आत्महत्या की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर…

    Read more

    जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त – ग्राम झुराडबरी में अवैध प्लॉटिंग के लिए पहाड़ काटकर बनाया गया रास्ता ध्वस्त

      राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर: देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर: देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट