Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*- जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों की दी गई जानकारी*

*- ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल संरचनाओं के समुचित रखरखाव में सहयोग करने की अपील गई*

राजनांदगांव 06 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता एवं जल संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल संरचनाओं के समुचित रखरखाव में सहयोग करने की अपील की गई। शिविर में बताया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में श्री संतोष अग्रवाल, डॉ. खिलेश्वर साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छू लो आसमान के 52 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 में की सफलता हासिल

      11 विद्यार्थियों का एमबीबीएस सहित 22 विद्यार्थियों का विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में चयन लगभग सुनिश्चित जनप्रतिनिधियों ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई और की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं रायपुर,…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 2528.7 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 405.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं