Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में बना राशन कार्ड, सूरज बाई के परिवार को मिली बड़ी राहत

समस्या का हुआ समाधान, अब मिलेगा शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ

 

अम्बिकापुर 07 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामगाला निवासी सूरज बाई के परिवार को भी इस अभियान के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के दौरान उनकी समस्या का समाधान हो गया और उनका राशन कार्ड बन गया।

 

सूरज बाई ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनके परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पाता था। ऐसे में उन्हें बाजार से राशन खरीदना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। उन्होंने कहा कि कई बार राशन कार्ड बनवाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी न किसी कारण से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

 

सुशासन तिहार के दौरान जब उनकी समस्या दर्ज की गई, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और उनका राशन कार्ड बन गया। राशन कार्ड बनने के बाद अब उनका परिवार शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा तथा उन्हें निर्धारित मात्रा में निःशुल्क चावल उपलब्ध होगा।

 

सूरज बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राशन कार्ड बनने से उनके परिवार की एक बड़ी चिंता दूर हो गई है। अब उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और परिवार के मासिक खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल साबित हो रही है। इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सूरज बाई ने अपनी समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

    कोरबा,27जुलाई 2026/करतला विकासखंड के नवापारा में स्थापित महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित (महामाया एफपीओ) आज इस बात का जीवंत उदाहरण बन चुकी है कि यदि किसान संगठित होकर आधुनिक तकनीक,…

    Read more

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच