Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में किसान क्रेडिट कार्ड बनने से सानू कुमार को मिली राहत, अब सोसायटी से आसानी से मिलेगी खाद और बीज

समाधान शिविर में समस्या का हुआ समाधान, खेती-किसानी हुई आसान

 

अम्बिकापुर 07 जून 2026/ सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जोधपुर निवासी किसान सानू कुमार रजवाड़े को भी इस अभियान के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक खाद एवं बीज निजी दुकानों से खरीदने पड़ते थे, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। सुशासन तिहार के दौरान उनकी समस्या का निराकरण हुआ और किसान क्रेडिट कार्ड बन जाने से अब उन्हें सहकारी समिति के माध्यम से आसानी से कृषि आदान उपलब्ध होंगे।

 

कृषक सानू कुमार रजवाड़े ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें खाद और बीज निजी दुकानों से नकद राशि देकर खरीदना पड़ता था। इससे खेती की लागत बढ़ जाती थी और कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खेती के मौसम में आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता था। किसान कार्ड नहीं होने से उन्हें सहकारी समिति के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था।

 

उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने अपनी समस्या समाधान शिविर में रखी। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना दिया गया। केसीसी बनने के बाद अब उन्हें सहकारी समिति से खाद और बीज आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे खेती की तैयारियां पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि अब उन्हें निजी दुकानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। समिति के माध्यम से समय पर कृषि आदान मिलने से खेती की लागत कम होगी और आर्थिक बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि किसान कार्ड बनने से उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है और खेती-किसानी का कार्य पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

 

सुशासन तिहार के माध्यम से जिले भर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच