Ro no D15139/23

11 जून को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में लगेगा रोजगार मेला, 357 पदों पर होगी भर्ती

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

धमतरी, 08 जून 2026/ जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 11 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा सुपरवाईजर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, हाउस कीपिंग स्टाफ सहित कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि रोजगार मेले युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे आयोजनों से युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पंजीयन, साक्षात्कार एवं पात्रतानुसार चयन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत