Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

 

20 जून तक आवेदन आमंत्रित,05 जुलाई को होगी चयन परीक्षा

जगदलपुर, 08 जून 2026/ राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु रविवार 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य स्तर पर लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस योजना का मुख्य ध्येय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को राज्य के प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाकर उन्हें उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस योजनांतर्गत चयनित विद्यार्थियों की स्कूल फीस सहित पढ़ाई का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और वे इस योजना के माध्यम से कक्षा 12 वीं तक नियमित रूप से निःशुल्क अध्ययन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास हो सके और उन्हें एक बेहतर करियर चयन का अवसर मिल सके।

इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने के लिए अनिवार्य पात्रता के तहत विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होने सहित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। इसके साथ ही छात्र वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कक्षा 05 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए तथा उसने कक्षा चैथी की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत से अधिक अंक या उसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। संबंधित विद्यार्थी के पिता या पालक की सभी स्रोतों से सम्मिलित वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए आय प्रमाण पत्र और पालक का स्वघोषणा पत्र अनिवार्य है। योजना का स्वरूप पूरी तरह ग्रामीण केंद्रित है, इसलिए केवल ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से कक्षा चौथी उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही इसके पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त सीट निर्धारण के नियमों के तहत छात्र जिस जिले का मूल निवासी है, उसे सक्षम प्राधिकारी के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी और अन्य जिले से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उक्त योजनांतर्गत लाभान्वित होने के लिए आगामी 20 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इस नियत तिथि को शाम 05 बजे तक विद्यार्थी अपना निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में जमा कर सकेंगे। इसके बाद शाला प्रमुखों द्वारा आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें 22 जून तक संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसकेे पश्चात उक्त कार्यालय द्वारा सूची तैयार कर 24 जून तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा की जाएगी। विभाग द्वारा सभी प्रधान पाठकों और शिक्षकों से क्षेत्र के योग्य ग्रामीण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और आवेदन भरने में सहयोग करने की विशेष अपील की गई है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात