Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए करें प्रोत्साहित : कलेक्टर

*- शासन द्वारा खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने लिया गया निर्णय*

 

*- सभी ग्रामों में कृषि चौपाल का आयोजन कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश*

 

*- आश्रम एवं छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश*

 

*- महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी की स्थिति एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत लाभान्वितों के संबंध में ली जानकारी*

 

*- दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कार्यक्रम हेतु समाज कल्याण विभाग की टीम की प्रशंसा की*

 

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की*

 

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

 

राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन ने खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने किसानों को धान के बदले दलहन, तिलहन एवं अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कहा। इस योजना अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रूपए की आदान सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामों में कृषि चौपाल का आयोजन कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आशा योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत दलहन तिलहन, कोदो, कुटकी सहित अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय की मरम्मत एवं अधोसंरचना की मजबूती के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी की स्थिति एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत लाभान्वितों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राही जो इन योजनाओं के तहत लाभान्वित हो रहे है, उन्हें श्रम विभाग में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषण को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पौष्टिक आहार देने की दिशा में विशेष तौर पर कार्य करें। आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कार्यक्रम हेतु समाज कल्याण विभाग की टीम की प्रशंसा की। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए जनसामान्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। शासन की यह योजना बिजली बिल शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस योजना के लिए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूमि अर्जन एवं मुआवजा के प्रकरणों, सुशासन तिहार, सीएम हेल्पलाईन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कार्यपालन अभियंता लोक सेवा यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण होने पर संबंधितों को भुगतान की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंतर्गत छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम एवं छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण सभी विभाग शीघ्रता से करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के संबंध में सभी को अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर