Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान 2026 के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक ली

राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। कलेक्टर ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के संबंध मेें जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले 0-5 वर्ष के लक्षित बच्चों की संख्या 90036 है। जिस हेतु जिले में कुल 360 बूथ बनाये गये है। जिसमें 720 टीम कार्य करेगी एवं 77 सुपरवाईजर द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी। विकासखण्डों के सुपरवाईजरी हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है। पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 28 जून 2026 को विभिन्न बूथ के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी तथा छुटे हुए बच्चों को 29 जून तथा 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक दी जाएगी। बूथ के अलावा जिले के समस्त विकासखण्डों तथा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, छात्रावास, मदरसा, ईटा भट्टा हेतु ट्रांजिट टीम द्वारा पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को दी जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सुचारू संपादन हेतु मैदानी अमलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर