Ro no D15139/23

किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

 कोरबा 11 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर और सहज रूप से उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में खरीफ सीजन से पहले जिले में खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है। शासन की दूरदर्शी योजनाओं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है, जिससे उनकी खेती की तैयारियां सुगम हुई हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है।
कोरबा जिले के ग्राम विजयपुर निवासी कृषक श्री शैलेंद्र प्रसाद साहू इसका एक उदाहरण हैं। लगभग साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री साहू अपने पुत्र के साथ खेती-किसानी का कार्य करते हैं और कृषि ही उनके परिवार की मुख्य आजीविका का आधार है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए वे कटघोरा स्थित सहकारी समिति पहुंचे, जहां उन्हें आवश्यकतानुसार बीज, 3 बोरी डीएपी एवं 6 बोरी यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने बताया कि समिति में निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बिना किसी परेशानी के खाद प्राप्त हो गया, जिससे खेती की तैयारियां समय पर शुरू करने में मदद मिली।
श्री साहू ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की सबसे बड़ी चिंता खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर रहती है, लेकिन अब ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई। शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित किए जाने से किसानों को आवश्यक सामग्री समय पर मिल रही है। उन्होंने समिति के कर्मचारियों के सहयोग और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समय पर कृषि आदान सामग्री मिलने से फसल उत्पादन बेहतर होगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए लगातार उनके हित में निर्णय ले रही है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है।
श्री साहू ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से खेती करना आज अधिक सुगम और सम्मानजनक बन गया है।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान : बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

      *दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं – मुख्यमंत्री श्री साय* *बालिका छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों का सभी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का इंतजार

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात