Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया अभिनव बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण, पारंपरिक हथकरघा कला के संरक्षण पर दिया जोर

धमतरी, 11 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज विकासखंड के ग्राम बिजनापुरी पहुंचकर अभिनव बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित हथकरघा गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समिति की सदस्य श्रीमती सुषमा बाई देवांगन सहित अन्य बुनकरों से चर्चा कर उनके कार्यों, उत्पादन प्रक्रिया एवं विपणन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि समिति द्वारा पारंपरिक बिनगुटी, चारबुटी एवं देवली शैली की आकर्षक साड़ियों का निर्माण किया जाता है, जो अपनी विशिष्ट डिजाइन, बुनाई कला एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती हैं। कलेक्टर ने बुनकरों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा कला जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार से जोड़कर बुनकरों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिजिटलीकरण तथा विभिन्न प्रदर्शनियों एवं विपणन मंचों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बुनकरों को उपलब्ध शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने बुनकरों को नई तकनीकों, आधुनिक डिजाइन एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय बुनकरों की मेहनत, कौशल एवं पारंपरिक ज्ञान के बल पर जिले के हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा इससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री नभ सिंह, सहित संबंधित अधिकारी उस्थित थे ।

// पाराशर//

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत