Ro no D15139/23

भखारा में शिक्षा, कौशल और जनसुविधाओं के विकास को मिलेगी नई गति : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

तालाब सौंदर्यीकरण से बढ़ेंगी सुविधाएं, युवाओं को मिलेगा कौशल विकास और रोजगार से जुड़ने का अवसर

धमतरी, 11 जून 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखंड के भखारा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास एवं शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिनी एजुकेशन सेंटर, लाइवलीहुड कॉलेज, स्किल सेंटर तथा छात्रावास परिसर का अवलोकन कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर जनसुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं। भखारा क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लाइवलीहुड कॉलेज और स्किल सेंटर के माध्यम से स्थानीय युवाओं को उनकी रुचि एवं बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।
कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर नगर पंचायत भखारा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि तालाब का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे नागरिकों के लिए एक आकर्षक एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां चौपाटी, ओपन जिम, पाथ-वे सहित अन्य जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सार्वजनिक स्थलों के विकास से लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन और छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
भखारा क्षेत्र में प्रस्तावित ये विकास कार्य शिक्षा, कौशल संवर्धन, रोजगार सृजन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
/: पाराशर/:

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत