Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवासहीनों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार

रायपुर, 12 जून 2026/ अपना घर हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। एक ऐसा आशियाना जहां परिवार सुरक्षित रहे, बच्चों का भविष्य संवर सके और जीवन सम्मान के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह सपना लाखों परिवारों के लिए साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब, वंचित और विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है।

कभी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर परिवार बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशान होते थे। छत टपकती थी, दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं और पूरे परिवार को असुरक्षा के बीच जीवन यापन करना पड़ता था। आज वही परिवार पक्के और सुरक्षित घरों में रहकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन घरों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और स्वच्छ ईंधन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो रही हैं, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि पूर्व में छूट गए पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ा जा सके।

*जशपुर जिले में आवासीय क्रांति*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने विकास और सामाजिक परिवर्तन का नया अध्याय लिखा है। जिले में अब तक 1 लाख 26 हजार 18 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 93 हजार 506 आवास पूर्ण होकर हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुके हैं। हजारों परिवार अब अपने पक्के घरों में सुरक्षित और गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2025 तक जिले में 2,040 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 1,494 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को भी इन योजनाओं के माध्यम से स्थायी और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

*जनजातीय विकास का सशक्त माध्यम बना पीएम-जनमन*

पीएम-जनमन योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनजातीय समुदायों के समग्र विकास का अभियान है। इसके माध्यम से सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार संपर्क जैसी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराकर जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

*सभी पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ*

जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का पुनः सर्वे किया गया है। पात्रता के आधार पर इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और हजारों परिवारों के सपनों को साकार कर रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends