
कोरबा 17 जून 2026/मछुआ सहकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी श्री जी.आर.भतरा द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 23 जून 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विषेष साधारण सम्मिलन में मतदान 01 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 06 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह
03 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।








