Ro no D15139/23

उर्वरक कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत करने हेल्पलाइन नंबर 8770482889 एवं 7974291099 जारी

शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही खाद बीज की करें खरीदी
जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज मौजूद – कृषि विभाग

जशपुरनगर 19 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद, बीज एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित दर पर खाद एवं बीज प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल विभाग को दें। विभाग ने किसानों से अपील की है कि निजी विक्रेताओं से उर्वरक खरीदते समय अनिवार्य रूप से बिल प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचता है या कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा डायवर्सन जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8770482889 एवं 7974291099 पर दें। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के सभी सहकारी एवं निजी विक्रय केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण रोकने के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कृषि विभाग ने किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदने की सलाह दी है। शासन द्वारा प्रति बोरी यूरिया का मूल्य 266.50 रुपये, डीएपी 1350 रुपये, सुपर फास्फेट पाउडर 551 रुपए, सुपर फास्फेट दानेदार 591 रुपए, जिंकेटेड सुपर फास्फेट 576 रुपए, टीएसपी 1300 रुपए, एनपीके 20रू20रू0रू13  1850 रुपए, एनपीके 10रू26रू26  1990 रुपए तथा पोटाश 1975 रुपये निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार नैनो यूरिया 500 मिलीलीटर की बोतल 225 रुपये तथा नैनो डीएपी 600 रुपये प्रति बोतल निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में सभी 44 सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा लगातार भंडारण बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में जिले की 44 सहकारी समितियों में कुल 10,274.240 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध हैं। इनमें यूरिया 5288.390 मीट्रिक टन, डीएपी 2739.950 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 597.200 मीट्रिक टन, एनपीके 1038.450 मीट्रिक टन तथा पोटाश 610.250 मीट्रिक टन शामिल हैं। अब तक किसानों को कुल 5381.840 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार सहकारी समितियों में 7672.20 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से अब तक 2547.06 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि समितियों में खाद एवं बीज का भंडारण निरंतर जारी है और किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि ऋण भी वितरित किया जा रहा है। जिले में अब तक 11 हजार 699 किसानों को 3465.47 लाख रुपये नकद तथा 804.54 लाख रुपये वस्तु ऋण के रूप में उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रकार कुल 4270.01 लाख रुपये का कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 702.66 लाख रुपये अधिक कृषि ऋण किसानों को प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार