Ro no D15139/23

जिला अस्पताल में सीसीटीवी व्यवस्था रही सक्रिय, जांच में सामने आए तथ्य बच्चा चोरी प्रकरण में आवश्यक फुटेज तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई गई

जशपुरनगर 19 जून 2026/ बच्चा चोरी प्रकरण में जिला अस्पताल जशपुर की लापरवाही और परिसर में लगे कैमरे के बंद होने के संबंध में जिला अस्पताल प्रबंधन ने तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर ने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल जशपुर तथा जिला अस्पताल जशपुर में स्थापित अधिकांश सीसीटीवी कैमरे घटना के दौरान सुचारू रूप से कार्यरत थे। केवल कुछ कैमरे तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से बंद थे, जबकि अस्पताल परिसर एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे अन्य सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित स्थिति में थे।      सिविल सर्जन ने बताया कि 13 जून 2026 को घटना के संबंध में मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर तथा ओपीडी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि संदिग्ध महिला तथा बच्चे के माता-पिता एवं परिजनों की गतिविधियों से संबंधित सभी आवश्यक कैमरे कार्यरत थे और उनकी फुटेज उपलब्ध थी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि संबंधित सीसीटीवी फुटेज एवं आवश्यक दस्तावेज घटना वाले दिन ही पुलिस प्रशासन को अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध करा दिए गए थे। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध महिला को पकड़ने इश्तहार जारी किया जा चुका है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली नियमित रूप से संचालित की जा रही है तथा तकनीकी रूप से प्रभावित कैमरों को भी समय-समय पर सुधारने की कार्रवाई की जाती है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी