Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से हुए शामिल

डीबीटी के माध्यम से देशभर में 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित

जशपुर के 71 500 से अधिक किसानों को मिला लाभ

जशपुरनगर 21 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर जिला-हुगली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सलियाटोली कुनकुरी से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से किसान इस कार्यक्रम से जुड़े हैं और पीएम उत्सव दिवस में सहभागी बने हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती माता और कृषि भूमि का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान संचालित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने किसानों से इस अभियान से जुड़ने तथा अपने आसपास के अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का आह्वान किया। इस योजना के तहत जशपुर जिले के 71,517 पात्र किसानों के बैंक खातों में 23 वीं किस्त की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थिति किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस राशि से उन्हें खरीफ सीजन के दौरान खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री की खरीद में सहायता होगी। समय पर आर्थिक सहयोग मिलने से खेती-किसानी के कार्यों को गति के साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। राशि प्राप्त होने से जिले के किसानों में खुशी का माहौल है उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बोनी के साथ खेतों के लिए किसानों को समय पर मिल रहा आवश्यक कृषि आदान सामग्री

जशपुर जिले में 255720 हेक्टेयर में खेती की जा रही है। बोनी का कार्य प्रारंभ हो चुकी है। बीज की कुल मांग 9746.00 क्विंटल के विरुद्ध सभी सहकारी समितियों में 8064.00 क्वि बीज का भण्डारण कर 2974.00 क्वि बीज अद्यतन स्थिति तक वितरण किया गया है। रसायनिक उर्वरक की कुल मांग 25675 मे.टन के विरूद्ध 19171 मे. टन उपलब्ध है। जिसमें से 7075 मे.टन वितरण किया गया है एवं 11396 मे.टन शेष है। खाद एवं बीज वितरण का कार्य प्रगति पर है ।रसायनिक खाद के वैकल्पिक खाद को बढ़ावा देने के लिए जिले में कुल 156.00 क्वि. हरी खाद का बीज 1358 किसानों को वितरण किया गया है। कृषि प्रक्षेत्र सुसडेगा पत्थलगांव एवं कृषि विज्ञान केन्द्र डुमरबहार पत्थलगांव में नील हरित काई का मदर कल्वर उत्पादन कर 600 किसानों के खेतों में पहुंचाया जा रहा है। जिले में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती कुल 1680 हे. में की जा रही है। जिसमें 2700 से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे है।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ नागरिक श्री आलोक ठाकुर, श्री भरत सिंह, श्री सुनील गुप्ता, श्री कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप संचालक कृषि श्री एमआर भगत सहित बड़ी संख्या में कृषक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा