Ro no D15139/23

सुकमा जिला अस्पताल बना भरोसे का केंद्र ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. संदीप वर्मा के नेतृत्व में 3 माह में 83 सफल ऑपरेशन

 

बुजुर्ग चमरू और हूँगी को मिला नया जीवन, अब हड्डी रोग उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

रायपुर, 22 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सुकमा जिले में भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल सुकमा में अस्थिरोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. संदीप वर्मा की पदस्थापना के बाद हड्डी रोग उपचार की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब मरीजों को इलाज के लिए जगदलपुर, रायपुर या अन्य जिलों की ओर नहीं जाना पड़ रहा है।

*तीन वर्षों बाद शुरू हुई अस्थिरोग सर्जरी सेवा*

डॉ. संदीप वर्मा ने जनवरी 2026 में जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया। उनके प्रयासों से लंबे समय से बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर को आवश्यक संसाधनों और उपकरणों से सुसज्जित कर पुनः शुरू किया गया। मार्च 2026 से अस्थिरोग सर्जरी सेवाएं फिर से प्रारंभ हुईं और मात्र तीन माह में 83 सफल ऑपरेशन किए गए, जो जिला अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अस्पताल के अस्थिरोग विभाग में 22 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है, जहां गंभीर और ऑपरेशन योग्य मरीजों का उपचार किया जाता है।

*चमरू को मिला नया जीवन*

सुकमा के सोढ़ीपारा निवासी 65 वर्षीय चमरू को कमर संबंधी गंभीर समस्या के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला अस्पताल में डॉ. संदीप वर्मा द्वारा उनकी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। उन्हें अस्पताल में निःशुल्क उपचार, दवाइयां, भोजन और रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उनके परिवार को बड़े शहरों में इलाज कराने के खर्च और परेशानियों से राहत मिली।

*हूँगी बारसे को भी मिला बेहतर उपचार*

बारसेरास निवासी 68 वर्षीय हूँगी बारसे घर में कार्य करते समय गिर गई थीं, जिससे उनकी जांघ में गंभीर चोट लग गई थी। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका सफल ऑपरेशन किया गया। इलाज, दवाइयों, भोजन और अस्पताल में रहने की सभी सुविधाएं उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सफल उपचार के बाद उन्होंने शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

*स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती विश्वसनीयता*

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला अस्पताल में तीन माह के भीतर 83 सफल ऑपरेशन होना स्वास्थ्य सेवाओं में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऑर्थो विशेषज्ञ की उपलब्धता से अब स्थानीय मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। चमरू और हूँगी जैसे मरीजों का सफल उपचार जिला अस्पताल की बढ़ती विश्वसनीयता और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को दर्शाता है।

*ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत*

पहले हड्डी रोगों के उपचार के लिए मरीजों को जगदलपुर या ओडिशा के मलकानगिरी जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब जिला अस्पताल सुकमा में ही विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होने से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
स्थिति यह है कि अब पड़ोसी क्षेत्र मलकानगिरी के मरीज भी बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह उपलब्धि शासन की जनहितैषी सोच, स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता और जिला अस्पताल की सुदृढ़ होती स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सुकमा जिला अस्पताल में मजबूत हुई स्वास्थ्य सुविधाएं यह साबित करती हैं कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, बेहतर संसाधन और संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। चमरू और हूँगी बारसे जैसे मरीजों को मिला नया जीवन इसी सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक कहानी है।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार