Ro no D15139/23

आकाशीय बिजली से भेड़-बकरी की मृत्यु की घटना पर पशुधन विभाग की त्वरित कार्रवाई

धमतरी, 22 जून 2026। विकासखंड मगरलोड के ग्राम डुमरपाली में विगत 17 जून रात्रि में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरी की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही पशुधन विकास विभाग की टीम द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया। विभागीय अमले ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी प्राप्त की।

जांच के दौरान ग्राम पंचायत डुमरपाली एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 40 भेड़-बकरियों की मृत्यु हुई थी। उक्त पशु अन्य राज्यों से आए घुमंतू चरवाहों के थे। घटना के बाद संबंधित चरवाहों द्वारा मृत पशुओं को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया तथा वे वहां से अन्यत्र चले गए।

पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने दफनाए गए स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में वहां किसी प्रकार के संक्रमण अथवा पशुजनित बीमारी फैलने की स्थिति नहीं है। विभाग द्वारा आवश्यक सावधानियों के साथ स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

पशुधन विकास विभाग ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुई इस घटना के संबंध में उपलब्ध तथ्यों का संकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    मैनपाट में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की शांतिपूर्ण जनसुनवाई हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई

      अम्बिकापुर 22 जून 2026/   सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की पर्यावरण स्वीकृति के संबंध में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसुनवाई का आयोजन 23…

    Read more

    सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

    *औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*   रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार को रायपुर स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास