Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने नए शैक्षणिक सत्र ने विद्यालयीन गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु शिक्षा विभाग की ली बैठक

 सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही
गणवेश, पाठ्यपुस्तक वितरण और अपार आईडी निर्माण की समीक्षा, जर्जर भवनों में कक्षा संचालन नहीं करने निर्देश

जशपुरनगर 22 जून 2026/ नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय निरीक्षण तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण सहित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा तथा सभी विकासखंडों के बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षण व्यवस्था को पूरी गंभीरता और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री व्यास ने सभी शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति बिना किसी ठोस कारण के दर्ज नहीं होगी, उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर विद्यार्थियों को गणवेश वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा सभी छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की अपार आईडी तत्काल बनाई जाए और इस कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। कलेक्टर श्री व्यास ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। उन्होंने ऐसे विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने  सभी बीईओ को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा। साथ ही जिले में संचालित सभी पीएम श्री विद्यालयों को शिक्षा के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी प्रयास किए जाएं।  बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश देते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में गंभीरता बरतने को कहा। बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक, सभी विकास खंडों के बीईओ, एबीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के मुखिया के रूप में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

      0 सभी मीडिया के साथियों को नमस्कार, जय जोहार!* *आप सभी को शारदीय नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर एक शुभ प्रस्ताव आज हमारी मंत्रिपरिषद ने पारित…

    Read more

    बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

    बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर *पीडब्ल्यूडी सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने सड़कों, पुलों और भवनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों और ठेकेदारों…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर