Ro no D15139/23

कृषि आदान सामग्री की सुगम उपलब्धता से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास किसान  शीशपाल सिंह कंवर को बिना किसी परेशानी के मिला खाद और बीज

कोरबा 23 जून 2026/खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता समय पर खाद और बीज की उपलब्धता होती है। जब कृषि आदान सामग्री बिना किसी परेशानी के सही समय पर मिल जाए, तो किसानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और खेती की तैयारियां भी गति पकड़ लेती हैं। कोरबा जिले के ग्राम सराईश्रृंगार, ग्राम पंचायत अजगरबहार निवासी कृषक  शीशपाल सिंह कंवर का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा।
लगभग दो एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले  कंवर खेती की तैयारियों के लिए सहकारी समिति जामबहार-सोनपुरी पहुंचे। यहां उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद एवं बीज आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरल, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी रही। समिति में किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ा।
श्री कंवर ने बताया कि समिति के कर्मचारियों ने उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सभी औपचारिकताओं में पूरा सहयोग किया। इससे खाद-बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया और भी आसान हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों को जब समय पर आदान सामग्री मिलती है, तब वे बिना किसी चिंता के खेती के कार्यों की योजना बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए शासन द्वारा खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इससे किसानों को खेती के प्रति नया उत्साह और भरोसा मिलता है। उन्होंने बताया कि समिति में उपलब्ध व्यवस्थाएं संतोषजनक थीं और उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
श्री कंवर ने किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता खेती को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी