Ro no D15139/23

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर  आकाश छिकारा ने दिए विभागों को आवश्यक निर्देश

 
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार और समय सीमा में करें निराकरण- कलेक्टर  आकाश छिकारा

जगदलपुर 23 जून 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, योजनाओं की प्रगति एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण तथा बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत चिन्‍हांकित योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बारिश के सीजन में मलेरिया और डेंगू बीमारी की रोकथाम हेतु जिले में प्रत्येक गुरूवार को 10 बजे, 10 मिनट और 10 हफ्तो तक घर एवं परिसर के आस-पास जमे हुए गंदे पानी की सफाई तथा रूके हुए पानी पर मच्छरों के लार्वा पनपने से पहले साफ-सफाई करने हेतु जन जागरूकता निर्मित करने पर जोर दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों की भूमि आवश्यकता से संबंधित जानकारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय आवासीय भवनों का सर्वे कर 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्री स्टैक की प्रगति, पंजीकृत किसानों द्वारा खाद उठाव की स्थिति तथा एलडब्ल्यूई क्षेत्र के तीन-चार ग्रामों के क्लस्टर के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी ली। बैठक में प्रगति पोर्टल में योजनाओं की एंट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत धान के अलावा अन्य उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े किसानों को लक्षित कर  अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। देवभोग स्टॉल के लिए स्थान उपलब्ध कराने, सीएसआर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने तथा 16वें वित्त आयोग के अनुदान संबंधी दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। किसानों को समय पर फसल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के माध्यम से ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं उठाव की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में जनधन खाता, आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण, श्रमिक कार्ड, विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा एनएचएम के स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उल्लास योजना के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करने और सितंबर माह में आयोजित परीक्षा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने, स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्क्रीनिंग एवं एंट्री कार्य पूर्ण कराने, नक्शा प्रोजेक्ट, जल शक्ति मिशन तथा पुनर्वासित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आधार अपडेट, नगरनार में रक्तदान शिविर आयोजन, पौधरोपण के लिए सातों जनपदों में भूमि चिन्हांकन एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की भी जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने किसान सम्मान निधि के कार्य में तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को मध्य जुलाई माह तक 100 हितग्राहियों के घरों में सोलर इंस्टॉलेशन पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  साथ ही मोबाईल वेटनरी यूनिट की निर्धारित रूट पर जा रही इसकी जांच कर एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को रिपोर्ट देने कहा। स्कूलवार लिस्टिंग कर जाति प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु आवश्यकता के आधार पर बच्चों के फार्म भरवाने तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात