Ro no D15139/23

29 एवं 30 जून को विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ में होगा आयोजन विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

 

अम्बिकापुर 24 जून 2026/   आषाढ़ माह के प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव-2026 की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ (उदयपुर) में 29 एवं 30 जून 2026 को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सरगुजा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की समुचित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून, ब्लड ग्रुप व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा, विभागीय प्रदर्शनी से संबंधित स्टॉल हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सरगुजा श्री राम सिंह ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर को प्रोटोकाल कारकेट कानून व्यवस्था मंच पर साज-सज्जा होर्डिंग, मंच की डिजाइनिंग, फ्लैक्स बैनर एवं डेकोरेशन, मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, नियत स्थल पर मंच एवं ग्रीन रूम का निर्माण, बैरीकेटिंग टेंट, कुर्सी आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था, विकास प्रदर्शनी हेतु पृथक से टेंट एवं स्टॉल की व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, कार्यक्रम स्थल पर साउंड, माईक, एल.ई.डी. एवं जनरेटर की व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता (ई एण्ड एम) अम्बिकापुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार रामगढ़ महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अतिथियों हेतु फूल माला एवं बुके की व्यवस्था हेतु उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक, ग्रीन रूम एवं मंच के सामने अतिथि दीर्घा में स्वल्पाहार की व्यवस्था,  भोजन की व्यवस्था हेतु जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक जिला नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंधक मार्कफेड, प्रबन्धक वेयर हाउस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रेस्ट हाउस उदयपुर में अतिथियों के भोजन व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल एवं भोजन स्थल पर पानी टेंकर की व्यवस्था हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर एवं नगर पंचायत लखनपुर को, अम्बिकापुर के कलाकेंन्द्र मैदान से रामगढ़ कार्यक्रम स्थल तक 02 बसों की व्यवस्था हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंच संचालन हेतु उदघोषक, फोल्डर, इत्यादि की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं पल-प्रतिपल विवरण व्यवस्था, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती एवं प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था, अतिथियों, शोधकर्ता विद्वानों एवं कविगण हेतु बैज की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को, स्थानीय कवि सम्मेलन हेतु साहित्यकारों का चयन एवं प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था एवं वितरण हेतु जिला परियोजना समन्यव्यक समग्र शिक्षा को, बाह्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन एवं प्रोत्साहन राशि भुगतान की व्यवस्था हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी संस्कृतिध्पुरातत्व श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला परियोजना समन्व्यक समग्र शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता, स्थानीय लोक नर्तक दल की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं शोध संगोष्ठी के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार विद्वानों के ठहरने एवं परिवहन की व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को, कार्यक्रम स्थल पर विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी शहरी एवं ग्रामीण, कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल एंबुलेंस नियुक्त करना एवं उपचार की व्यवस्था कराना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आमंत्रण कार्ड वितरण प्रभारी समस्त तहसीलदार समस्त एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र की व्यवस्था, कलाकार, शोध वाचक एवं अतिथियों हेतु व्यवस्था जिला खनिज अधिकारी को, कार्यक्रम स्थल पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था जिला सेनानी नगर सेना, प्रेस की बैठक व्यवस्था, मीडिया में प्रचार-प्रसार हेतु जिला जनसम्पर्क अधिकारी, प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग बैनर की व्यवस्था एवं शोध संगोष्ठी हेतु बुकलेट की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता प्र.ग्रा. स. योजना एवं कार्यपालन अभियंता मु.ग्रा.सड़क योजना, कार्यक्रम पूर्व जिला पुरातत्व एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर रामगढ़ महोत्सव संबंधी बैठक के आयोजन के संपूर्ण व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर, प्रभारी अधिकारी संस्कृति एवं पुरातत्व को, आमंत्रण कार्ड मुद्रण का कार्य उपसंचालक (पंचायत) कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अम्बिकापुर को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार