Ro no D15139/23

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में डीएमएफटी राशि का करें उपयोग-सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर 24 जून 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद सह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और डीएमएफटी मद के नए नियमों के अनुसार तहत 8 सेक्टरों के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति को स्वीकृत कार्यों की स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी निर्माण एवं क्रियान्वयन एजेंसीवार प्रस्तुत की गई।

बैठक में सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि डीएमएफटी मद की राशि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तथा गत वर्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल ने कहा कि ऑयल पाम उत्पादन करने वाले किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस मद से पूर्व वर्षों में स्वीकृत विकास कार्यों के निर्माण में तेजी लाई जाए।

बैठक में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष कर देवगुड़ी निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, समिति के अन्य सदस्य गण, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, डीएमएफटी के नोडल अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएमएफटी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

  • Related Posts

    बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी

      कुल 101.24 करोड़ की लागत से सड़कें होंगी चौड़ी और मजबूत, गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होगा आमदी में फोरलेन गौरव पथ से बढ़ेगी शहरी सुविधा और सुंदरता…

    Read more

    बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी

      कुल 101.24 करोड़ की लागत से सड़कें होंगी चौड़ी और मजबूत, गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होगा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यादेश जारी कर तत्काल काम…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी