Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 : जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का हुआ समाधान

*रामप्रसाद साहू को एक सप्ताह में मिला जन्म प्रमाण पत्र*

 

रायपुर, 25 जून 2026/ शासन की जनहितकारी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने पर एक सप्ताह में ही जन्म प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर निवासी रामप्रसाद साहू ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या का प्रशासन ने मात्र एक सप्ताह में समाधान कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की। रामप्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी जन्म तिथि 10 जुलाई 1997 होने के बावजूद उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। आवश्यक दस्तावेज होने के बाद भी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होने से उन्हें विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग एवं प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक सप्ताह के भीतर रामप्रसाद साहू का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध करा दिया।

 

जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद रामप्रसाद साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। समय पर समस्या का समाधान होने से शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु हेल्पलाइन 1076 की शुरूआत की गई है। यह हेल्पलाइन नागरिकों और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही है। इस माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुशासन और जनसंतुष्टि को नई मजबूती मिल रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर