Ro no D15139/23

बिटकुली में खदान सीमांकन को लेकर संग्राम! 300 ग्रामीणों का विरोध, खदान संचालक पर गंभीर आरोप… मंदिर के नाम पर मांगी जमीन कैसे पहुंची निजी नाम पर?

बलौदाबाजार जिले के सुहेला क्षेत्र के ग्राम बिटकुली में खदान जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। खदान संचालक और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि खदान संचालक रिपुसूदन वर्मा द्वारा राजस्व अधिकारियों और पटवारी के साथ खदान भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन किया गया था। जैसे ही सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, करीब 250 से 300 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि खदान के लिए जितनी जमीन स्वीकृत थी, उससे ज्यादा क्षेत्र में उत्खनन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग चार एकड़ भूमि की अनुमति थी, लेकिन करीब सात एकड़ क्षेत्र में खनन किया गया।

ग्रामीणों ने पहले भी इस जगह पर अवैध कचरा डंपिंग और जमीन समतलीकरण का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। विरोध के बाद कचरा हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा सीमांकन की कोशिश से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है। ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच दिनेश चौरे और पूर्व सरपंचों का कहना है कि कई पंचवर्षीय से खदान संचालक द्वारा इसी जमीन को मंदिर निर्माण के नाम पर मांगने के लिए आवेदन दिया जाता रहा है।

ग्रामीणों का सवाल है कि “जब जमीन मंदिर निर्माण के लिए मांगी जा रही थी, तो वह जमीन आखिर निजी नाम पर कैसे दर्ज हो गई?” ग्रामीणों ने पूरे राजस्व रिकॉर्ड और जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

वहीं खदान संचालक का कहना है कि जमीन उनके नाम पर है और वह अपनी भूमि का सीमांकन कराने पहुंचे थे।

विवाद के दौरान ग्रामीणों का आरोप है कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके बाद ग्रामीण थाना सुहेला पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की मांग की।

हालांकि तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण वापस लौटे, लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि चारागाह और शासकीय भूमि को किसी भी कीमत पर खदान के लिए नहीं दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सरपंच दिनेश चवरे, पूर्व सरपंच जनकुराम साहू, पूर्व सरपंच बुद्धेलाल वर्मा, वरिष्ठ नागरिक परदेशीराम वर्मा, मक्सूदन साहू,जागेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

अब इस पूरे मामले की असली सच्चाई राजस्व रिकॉर्ड और प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन फिलहाल बिटकुली में जमीन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है।

  • Related Posts

    शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ‘ रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक…

    Read more

    शारदीय नवरात्रि मेले के लिए पटना-प्रयागराज के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ बिहार   पटना | विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी