
Ravi Kishan Exit The Alliance: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में इस बार ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया. शो में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पहुंचे एक्टर और सांसद रवि किशन ने अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया. उनके इस ऐलान के बाद रीवा ने कैसे रिएक्ट किया, आपको बताते हैं.
Why Ravi Kishan Exit The Alliance: रवि किशन ने क्यों छोड़ा ‘द अलायंस’?
लेटेस्ट एपिसोड में ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अपने दिल की बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है, लेकिन अब उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने वापस जाना होगा. रवि किशन ने भावुक होते हुए कहा, “आप लोगों ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया. रीवा जानती है कि आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे. मैं इस शो में जिस मकसद से आया था, उसे मैंने पूरा कर लिया है. अब मुझे अपनी ड्यूटी के लिए वापस जाना होगा, क्योंकि लोगों ने मुझे वोट देकर जिम्मेदारी दी है. मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, वहीं मेरा घर है.”
Rivva Kishan Gets Emotional: रो पड़ी रीवा किशन
सबसे ज्यादा भावुक उनकी बेटी रीवा किशन नजर आई. आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, “पापा की बहुत याद आ रही है. उनके बिना सब अधूरा लग रहा है. वही मेरी ताकत हैं.”
कुणाल खेमू ने कहा- उनकी एनर्जी ही अलग है
शो के होस्ट कुणाल खेमू ने भी रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा, “हम रवि भैया को बहुत मिस करेंगे. उनकी एनर्जी ही अलग है. जब मैं पहली बार उनसे मिला और उनकी बातें सुनीं, तो ऐसा लगा जैसे वो हमें किसी अलग ही दुनिया में ले जाते हैं.” वहीं निखिल चिनापा ने माना कि उन्होंने रवि किशन से बहुत कुछ सीखा. पायल गेमिंग ने कहा कि उन्हें रवि किशन की मौजूदगी बहुत याद आएगी.









