Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन बनी आमजन के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

शिकायतों के समयबद्ध निराकरण से प्रदेशभर में मजबूत हो रही जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था*

रायपुर , 02 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण की दिशा में प्रदेशभर में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

शासन की जनहितैषी पहल के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिल रही है।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम रनहत एवं मकरो में खराब ट्रांसफार्मरों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत श्री रामकृष्ण मिश्रा द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी दल को तत्काल मौके पर भेजा। आवश्यक परीक्षण एवं मरम्मत कार्य पूर्ण कर दोनों गांवों के खराब ट्रांसफार्मरों को सुधारते हुए विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी गई।

विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्राम रनहत एवं मकरो के ग्रामीणों को निर्बाध बिजली सुविधा मिलने लगी, जिससे दैनिक जीवन एवं अन्य गतिविधियों में आ रही कठिनाइयों का समाधान हुआ। शिकायत के त्वरित निराकरण पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी एवं भरोसेमंद मंच बताया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों के निरंतर और समयबद्ध निराकरण से शासन की पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली सुदृढ़ हो रही है तथा नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग शुरू

      09 सितंबर तक होगी काउंसलिंग, मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य धमतरी, 3 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27…

    Read more

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

      38 हजार किसानों की खेती होगी विविधीकृत; जलभराव वाली जमीन में धान, ऊंची भूमि पर औषधीय-बागवानी फसलें और रबी में दलहन-तिलहन को मिलेगा बढ़ावा धमतरी, 03 सितंबर 2026। जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग