Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग शुरू

09 सितंबर तक होगी काउंसलिंग, मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य

धमतरी, 3 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तृतीय काउंसलिंग शुरू हो गई है। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) धमतरी द्वारा काउंसलिंग की तिथि एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय, बीजापुर में सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तथा 10 से 15 सितंबर तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में होगी।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
विद्यार्थियों एवं पालकों को काउंसलिंग स्थल पर मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इनमें कक्षा 8वीं की अंकसूची तथा प्रधानपाठक/प्राचार्य द्वारा 8वीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
नक्सल पीड़ित परिवार के विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को ₹10 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी सत्यापन तथा विशेष पिछड़ी जनजाति, दिव्यांग, अनाथ अथवा भूतपूर्व सैनिक के बच्चे होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
काउंसलिंग के बाद चयनित विद्यार्थियों को तीन दिनों के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी
द्वारा काउंटर-साइन किया हुआ स्थानांतरण प्रमाण-पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने पात्र विद्यार्थियों और उनके पालकों से निर्धारित तिथि में सभी मूल दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने की अपील की है।

  • Related Posts

    कुरूद में PMFME कार्यशाला का आयोजन: स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन और डिजिटल मार्केटिंग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

      ​धमतरी 03 सितंबर 2026/ ग्रामीण अंचल के पारंपरिक कृषि उत्पादों को आधुनिक कारोबार से जोड़कर किसानों, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जनपद…

    Read more

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

      38 हजार किसानों की खेती होगी विविधीकृत; जलभराव वाली जमीन में धान, ऊंची भूमि पर औषधीय-बागवानी फसलें और रबी में दलहन-तिलहन को मिलेगा बढ़ावा धमतरी, 03 सितंबर 2026। जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग