Ro no D15139/23

बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए – कलेक्टर श्री व्यास कलेक्टर ने दुलदुला में छात्रावास और स्कूल का किया निरीक्षण

 अनुपस्थित विद्यार्थियों के पालकों से स्वयं फोन पर की बात
पेयजल, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जशपुरनगर 02 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज दुलदुला विकासखंड का दौरा कर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुलदुला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय सिंह, एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा –
कलेक्टर ने छात्रावासों में बच्चों के रहने के कमरों, स्टोर रूम, स्टाफ की उपस्थिति, हाजिरी रजिस्टर एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पेयजल की समस्या सामने आने पर उसे शीघ्र दूर करने तथा बाथरूम एवं बच्चों के कमरों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अनुपस्थित विद्यार्थियों के पालकों से स्वयं की दूरभाष पर चर्चा-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश लेने के बाद भी छात्रावास में आना शुरू नहीं किया था, उनके पालकों से कलेक्टर ने स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से छात्रावास भेजने का आग्रह किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शासन द्वारा बच्चों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए वे बच्चों की पढ़ाई बाधित न होने दें और उन्हें नियमित रूप से छात्रावास भेजें।
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का भी किया निरीक्षण –
छात्रावास निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुलदुला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं में संचालित कक्षाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विषयवार अध्ययन, शिक्षण व्यवस्था एवं नियमित उपस्थिति के बारे में पूछताछ की।
स्मार्ट टीवी बोर्ड का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश –
विद्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में स्थापित स्मार्ट टीवी बोर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि डिजिटल संसाधनों का नियमित एवं प्रभावी उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रुचिकर शिक्षा प्रदान करें, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता और बेहतर हो सके।
प्रवेश लेने आए पालकों और विद्यार्थियों से भी की चर्चा –
कलेक्टर ने विद्यालय में प्रवेश लेने आए पालकों एवं विद्यार्थियों से भी बातचीत की और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ विद्यार्थियों ने प्रवेश तो ले लिया है, लेकिन विद्यालय आना शुरू नहीं किया है। इस पर कलेक्टर ने ऐसे विद्यार्थियों के पालकों से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना अभिभावकों और विद्यालय दोनों की साझा जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास एवं विद्यालय से जुड़ी सभी कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर