Ro no D15139/23

दुगली कन्या शिक्षा परिसर में कलेक्टर मिश्रा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण, 

स्कूल विकास के लिए ₹1 लाख की घोषणा

खेल प्रतिभाओं की सराहना, वॉलीबॉल ग्राउंड बनाने के निर्देश;

धमतरी 3 जुलाई 2026 । जिले के नगरी प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर, दुगली पहुंचकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और छात्राओं के साथ परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर अभियान को सार्थक बनाया।

पौधारोपण के बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यालय परिसर में संचालित शैक्षिक तथा अन्य गति विधियों की जानकारी लेते हुए छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा किविद्यालय उनका अपना परिसर है। इसकी स्वच्छता, सुंदरता और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हें ही निभानी होगी। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए कलेक्टर ने भवन की मरम्मत एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए ₹1 लाख की राशि देने की घोषणा की, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यायाम शिक्षिका से विद्यालय की खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विद्यालय की 4 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर तथा 8 छात्राओं ने राज्य स्तर पर स्क्वैश प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कलेक्टर ने परिसर में तत्काल वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं रीनू और मंजू से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक संचालक शिक्षा श्री यदुनंदन वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, उपसंचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार