Ro no D15139/23

झारखंड: ACB को जांच में नहीं मिला कोई दोषी, लेकिन विभाग ने माना कि निर्माण में गड़बड़ी से 9 पुल हो गए ध्वस्त

Jharkhand Bridge Construction News: धनबाद समेत राज्य के कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पुलों की जांच की जिम्मेवारी एसीबी को मिली थी. एसीबी को अपनी जांच में कोई दोषी नहीं मिला. एसीबी ने कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दे दी और कहा कि जिन गड़बड़ियों की जांच हुई, उनमें सिर्फ कुछ तथ्यों की भूल थी, कोई दोषी नहीं मिला. लेकिन उन्हीं मामलों में विभागीय जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं और अधिकतर मामलों में कार्रवाई भी की गई. ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने हाइकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए स्वीकार किया है कि झारखंड में पुलों के निर्माण में भारी गड़बड़ी हो रही है. विभाग ने मामले की जांच के बाद चार जिलों के नौ पुलों में गड़बड़ी की बात स्वीकारी है. इसमें कहा गया है कि गड़बड़ियों के लिए छह से अधिक अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है और दो ठेकेदारों को काली सूची में डाला गया है. वहीं एक ठेकेदार से दोबारा काम कराया गया है. अन्य मामलों में कार्रवाई की जा रही है.

सचिव ने हाइकोर्ट में शपथपत्र दाखिल किया

विभाग के सचिव मनोज कुमार ने हाइकोर्ट में शपथपत्र दाखिल किया है. इस मामले में दो जुलाई को हाइकोर्ट में सुनवाई होनी थी, इसलिए विभाग ने अपना पक्ष रखा. विभिन्न जिलों में करोड़ों की लागत से बने पुलों के ढहने के मामले में पंकज कुमार यादव ने जनहित याचिका कोर्ट में दायर की है. इसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विभाग से पक्ष मांगा था. साथ ही समय पर जवाब नहीं देने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. अब विभाग ने जुर्माने की राशि और अपना पक्ष कोर्ट को दे दिया है. विभाग ने बताया है कि गुमला जिले में छह पुलों की जांच में बीस इंजीनियरों को दोषी पाया गया था और उन पर भी कार्रवाई हुई, पर बाद में कोर्ट के आदेश पर सभी की सजा समाप्त हो गई. पलामू में कलसी बिल्डकॉन के विरुद्ध 2012 में प्राथमिकी दर्ज की गई. कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया, पर साल 2016 में कोर्ट के आदेश पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश समाप्त हो गया. तीन इंजीनियर पर कार्रवाई हुई थी, बाद में सभी को निर्दोष पाया गया. खूंटी जिले में ठेकेदार से दोबारा पुल बनवाया गया. साल 2026 में ठकेदार को डिबार करते हुए इंजीनियरों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया गया है. इसी प्रकार गुमला में क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण की जांच की गई, संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई है.

इस एक उदाहरण से समझें : एसीबी ने कहा नहीं हुई कोई गड़बड़ी, विभाग ने ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

बराकर नदी पर ठकेदार गणेश राम डोकानिया को पुल निर्माण का काम मिला था. वर्ष 2009 में पुल ढहा गया. वर्ष 2010 में इस मामले की जांच एसीबी को दी गई. एसीबी ने 2017 में ही सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी. पर जब विभाग ने हाइकोर्ट में सुनवाई के लिए अपना जवाब तैयार करने के लिए जानकारी जुटाई, तो पता चला कि विभागीय जांच में गड़बड़ी मिली थी. इसके चलते डोकानिया को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया गया.

इन पुलों के निर्माण में हुई गड़बड़ी

जिलानदीलागत
धनबादबराकर नदी35.00 करोड़
खूंटीताजना नदी2.15 करोड़
पलामूकोयल नदी4.25 करोड़
गुमला(6 पुल)14.50 करोड़
कुल55.90 करोड़

धनबाद जिले में छह अभियंताओं पर कार्रवाई

  1. सुदामा प्रसाद सिंह (जूनियर इंजीनियर) – निलंबन, 6 वेतनवृद्धि रोकी गई, पदोन्नति पर रोक
  2. सुशील कुमार जैन (जूनियर इंजीनियर) – निलंबन, 6 वेतनवृद्धि रोकी गई, पदोन्नति पर रोक
  3. दूधनाथ सिंह (सहायक अभियंता) – निलंबन, 3 वेतनवृद्धि रोकी गई, 5 साल तक पदोन्नति पर रोक
  4. अनिल कुमार सिंह (सहायक अभियंता) – निलंबन, पदावनति, सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित
  5. निर्मल कुमार दत्ता (सहायक अभियंता) – निलंबन, 5 वेतनवृद्धि व पदोन्नति पर रोक, गैर-कार्य पदस्थापन
  6. भोला राम (कार्यपालक अभियंता) – निलंबन, 3 वेतनवृद्धि रोकी गई, 5 साल तक पदोन्नति पर रोक

इन ठेकेदारों पर कार्रवाई

  1. धनबाद मामले में ठेकेदार एम/एस गणेश राम डोकानिया को ब्लैकलिस्ट किया गया और सिक्योरिटी जब्त की गई.
  2. पलामू मामले में ठेकेदार एम/एस कालसी बिल्डकॉन को ब्लैकलिस्ट किया गया, हालांकि बाद में अदालत के आदेश पर यह निर्णय वापस लेना पड़ा.
  • Related Posts

    मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स

    IAS Divya Mittal: जिंदगी में हर मेहनत का नतीजा तुरंत सफलता के रूप में मिले, यह जरूरी नहीं है. कई बार पूरी कोशिश के बावजूद असफलता हाथ लगती है. ऐसे समय…

    Read more

    Nepal Flash Floods: एक ही घर से 23 शव बरामद, अब तक 962 शव मिले, 4,000 लोग अब भी लापता

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इंडिया टुडे के ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 962 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग