Ro no D15139/23

नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में शिक्षण सामग्री वितरित, परिसर में हुआ वृक्षारोपण

धमतरी, 07 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी में आज शाला प्रवेशोत्सव उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक लगाकर एवं खीर-पूड़ी खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य धमतरी श्रीमती अनिता यादव ने छात्राओं को स्कूल ड्रेस, मोजा-जूते, कॉपी, पेन, पाठ्यपुस्तकें, पेंसिल, ड्रॉइंग कॉपी तथा स्लेट का वितरण किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती मनीषा पाण्डे ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पालकों से भी नियमित रूप से विद्यालय आकर बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर संस्था परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, जामुन, कटहल एवं विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया। छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पालकों तथा विद्यालय परिवार ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्री तोषकुमार जायसवाल, सहायक अधीक्षक, श्रीमती टी. नेताम, श्री बसंत कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार