Ro no D15139/23

Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों Prime Video के नए रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आएंगे. सोहेल पहले ही शो में एंट्री कर चुके हैं, जबकि अब सीमा भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में कदम रखने वाली हैं. खास बात यह है कि दोनों एक ही छत के नीचे रहेंगे और एक-दूसरे के खिलाफ गेम खेलते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर है कि शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग कैसी देखने को मिलेगी.

Sohail Khan Advice: शो में जाने से पहले एक्स-वाइफ को क्या बोले सोहेल?

सीमा सजदेह ने India Today को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘अलायंस’ में एंट्री लेने से पहले उनकी और  की बातचीत हुई थी.उस दौरान सोहेल ने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी. उन्होंने कहा, “डोंट गेट बुलीड.” यानी किसी के दबाव में मत आना. इस पर सीमा ने हंसते हुए जवाब दिया, “ठीक है, आप तो वहां हैं.” सीमा ने बताया कि सोहेल के शो में होने से उन्हें थोड़ी सुकून है.

Seema-Sohail Bond: तलाक के बाद भी नहीं बदला रिश्ता

सीमा ने कहा कि गेम अपनी जगह है, लेकिन उनका रिश्ता उससे कहीं बड़ा है. उन्होंने बताया कि दोनों अपने बेटों निर्वाण और योहान के माता-पिता हैं और यह रिश्ता कभी नहीं बदल सकता. सीमा ने कहा कि अगर गेम की वजह से उनके रिश्ते में कोई बदलाव आया, तो उन्हें खुद सबसे ज्यादा हैरानी होगी.

Alliance Show: सीमा को क्यों पसंद आया यह शो?

सीमा सजदेह ने बताया कि उन्हें ‘ का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया. उनके मुताबिक, यह बाकी रियलिटी शोज की तरह निजी जिंदगी के विवाद दिखाने वाला शो नहीं है. इसमें टीमवर्क, रणनीति और गेम पर ज्यादा फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस शो को जीतना चाहता है, तो उसे अकेले नहीं बल्कि पूरी टीम के साथ मिलकर खेलना होगा.

Alliance Show Contestants: कौन-कौन आएगा नजर?

‘अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में कुशाल टंडन, मिनी माथुर, जैद दरबार, नीति टेलर, निखिल चिनापा जैसे कई सितारे पहले से मौजूद हैं. वहीं आने वाले एपिसोड में सीमा सजदेह और अली गोनी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले हैं.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार