Ro no D15139/23

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर, किया पौधारोपण कोरबा, 10 जुलाई 2026/

 कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज देवपहरी स्थित गौमुखी सेवा धाम अंतर्गत संचालित विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर  दुदावत ने ग्रामीण बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, गौमुखी सेवा धाम के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

      केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे…

    Read more

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु